Home » » रैंप पर कैटवॉक करने उतरीं दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी की छात्राए

रैंप पर कैटवॉक करने उतरीं दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी की छात्राए

Written By FUL MAZA MASTEE on Sunday, February 2, 2014 | 12:42 AM

www.fulmazamastee.blogspot.com

 

EmailPrintComment

1 of 10 Photos
PICS: रैंप पर कैटवॉक करने उतरीं दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी की छात्राएं
नईदिल्ली. दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी टेक्निकल यूनिवर्सिटी वॉर वूमैन में पहला कल्चरल फेस्ट तारंगना-2014 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट्स ने डांस और फैशन शो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैंप पर अनोखे परिधानों में उतरीं छात्राओं ने अपना जलवा बिखेरा तो वहीं डांस में भी छात्राओं ने समां बांध दिया। इस मौके पर मौजूद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर नूपुर प्रकाश ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के अंदर प्रतियोगी भावना को अंदर करना है। वाइस चांसलर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। यूनिवर्सिटी की डीन डॉ. शालिनी अरोरा ने दो दिवसिय कार्यक्रम की शुरुआत की।
छात्राओं ने कुच्चीपुड़ी डांस और म्यूजिकल पीस से प्रोग्राम में चार चांद लगा दिए। इस दौरान फैशन शो का आयोजन किया गया। फैशन शो में रैंप पर कैटवॉक करती छात्राएं किसी मॉडल से कम नहीं लग रही थी। फैशन शो की थीम लाइलक ड्रीम्स रखी गई है। कल्चरल फेस्ट तारंगना-2014 में 70 कॉलेज के स्टूडेंट हिस्सा ले रहे हैं। इनमें आईआईटीडी, लेडी हार्डिंग, हंसराज कॉलेज, मिरांडा हाउस और आईएचई शामिल हैं। पहले दिन कार्यक्रम का समापन डीजे नाइट के साथ किया गया।
Share this article :

Post a Comment

Blogger Widgets
 
Support : Creating Website | S.R. KAKVI | Mas Template
Copyright © 2013. FUL MAZA MASTEE - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by MALLICK Template
Proudly powered by Blogger