www.fulmazamastee.blogspot.com
गोराया. साथ पढ़े, दोनों में करीब 15 साल तक लव अफेयर रहा। मुश्किल से ही पिछले साल उनके घर वाले शादी को राजी हुए। पिछले साल 7 जनवरी को गांव मसाणी की राजविंदर और धुलेता के सर्बजीत की शादी हो गई। सर्बजीत स्पेन में सेटल्ड है। वीरवार राजविंदर कौर ने बाथरूम में चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। राजविंदर गर्भवती थी। दो महीने से सर्बजीत सिंह भी घर पर ही था।
राजविंदर के पिता अवतार सिंह ने सास दर्शन कौर को बेटी की मौत का जिम्मेवार ठहराया है। उनके अनुसार बेटी की सास का व्यवहार ठीक नहीं था। हर समय लड़ती रहती थी। राजविंदर की बड़ी बहन कुलविंदर कौर ने साल और देवर पर बहन को परेशान करने के आरोप लगाए। बताया कि एक पहले ही राजविंद्र कौर से बात हुई थी। वह बहुत परेशान लग रही थी।
पुलिस का कोई भी सीनियर अधिकारी चार घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचा। एक हेड कांस्टेबल सुबह से वहां था। जब शव को टैंपो में डालकर ले जाने लगा, तो गांव के लोगों ने विरोध किया। इसके बाद शव को दोबारा से घर में ले जाया गया। इसके बाद एसएचओ और डीएसपी फिल्लौर ने मौके पर आकर जांच की। एसएचओ गुलशन लाल बख्शी ने राजविंदर की सास दर्शन कौर पर धारा 304 बी का पर्चा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए फिल्लौर के अस्पताल भिजवा दिया गया। लाश ले जाने को लेकर पुलिस और गांव वालों में बहस भी हुई। सर्बजीत स्पेन में सेटल्ड है। दो महीने पहले ही इंडिया आया थ।
Post a Comment