Home » » क्या शाहिद-सोनाक्षी के बीच पक रही है खिचड़ी?

क्या शाहिद-सोनाक्षी के बीच पक रही है खिचड़ी?

Written By FUL MAZA MASTEE on Wednesday, February 5, 2014 | 12:35 AM


Tue, 04 Feb 2014 01:11 PM (IST)
क्या शाहिद-सोनाक्षी के बीच पक रही है खिचड़ी?
[गौरव दुबे], मुंबई,। एक तरफ शाहिद कपूर कहते हैं कि वे फिलहाल शादी या किसी नए रिश्ते में बंधने के मूड में नहीं हैं और दूसरी ओर वे अपनी को स्टार सोनाक्षी सिन्हा के करीब आते जा रहे हैं। जी हां भले ही सोनाक्षी और शाहिद अपनी नजदीकियों की खबरों को सिरे से खारिज कर रहे हैं, लेकिन सोनाक्षी की ये बात दोनों के रिश्ते का हाल ए दिल बयां करने के लिए काफी है।
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहले शाहिद के बगैर जाने से मना कर दिया था। आपको ये सुनकर यकीन नहीं होगा लेकिन ये सच है। सूत्रों ने बताया कि सोनाक्षी ने अकेले शो में जाने से इनकार कर दिया था। वे शाहिद के साथ ही शो में जाना चाहती थीं। यही नहीं,दोनों को हाल ही में एक अवार्ड कार्यक्रम में भी साथ देखा गया। सोनाक्षी तब तक अवार्ड फंक्शन में बैठी रहीं जब तक शाहिद का परफॉरमेंस खत्म नहीं हुआ। करण जौहर के शो में हाल ही में दोनों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
फिल्म 'आर राजकुमार' में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया। इसके बाद से खबरें आ रही हैं कि दोनों के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है।
Share this article :

Post a Comment

Blogger Widgets
 
Support : Creating Website | S.R. KAKVI | Mas Template
Copyright © 2013. FUL MAZA MASTEE - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by MALLICK Template
Proudly powered by Blogger