Home » » गुटका, पान मसाला, खैनी हुए महंगे

गुटका, पान मसाला, खैनी हुए महंगे

Written By FUL MAZA MASTEE on Tuesday, January 28, 2014 | 2:19 AM

www.fulmazamastee.blogspot.com
Tue, 28 Jan 2014 01:20 AM (IST)
7
 
0
Google +
0
 
0
 
7
 
0
 
गुटका, पान मसाला, खैनी हुए महंगे
नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। पान मसाला और गुटका, खैनी समेत सभी तरह के चबाने वाले तंबाकू महंगे हो गए हैं। सरकार ने इन सभी उत्पादों पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है। इससे पहले सरकार ने 2012-13 के बजट में इन उत्पादों की कीमतों में वृद्धि की थी। इसके अलावा सरकार ने लौह अयस्क पैलेट्स पर भी उत्पाद शुल्क पांच फीसदी बढ़ा दिया है।
वित्त मंत्रालय ने सोमवार को तंबाकू उत्पादों और पान मसाला पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने का ऐलान किया। उत्पाद शुल्क विभाग के 24 जनवरी की अधिसूचना में पाउच में मिलने वाले पान मसाला, चबाने वाला तंबाकू, गुटका, कच्चा तंबाकू और फिल्टर खैनी पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने का ऐलान किया है। पैकिंग मशीनों से पाउच में होने वाले इन उत्पादों के उत्पादन पर शुल्क बढ़ाया गया है।
वित्त मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि उत्पाद शुल्क बढ़ाने का फैसला बाजार में सभी तरह के आकार और कीमतों में मिल रहे पाउचों पर लागू होगा। पाउच की कीमत और साइज के आधार पर उत्पाद शुल्क का निर्धारण किया गया है। इसके तहत प्रत्येक पैकिंग मशीन से हर महीने होने वाले उत्पादन के आधार पर उत्पाद शुल्क निर्धारित किया जाता है। उदाहरण के लिए तंबाकू वाले गुटका के एक रुपये की कीमत वाले पाउच पर अब निर्माताओं को हर महीने एक पैकिंग मशीन के उत्पादन पर 24.42 लाख रुपये का उत्पाद शुल्क देना होगा। इसी तरह एक रुपये की कीमत वाले खैनी पर हर महीने एक पैकिंग मशीन के उत्पादन पर 9.67 लाख रुपये का उत्पाद शुल्क निर्माताओं को देना होगा।
वित्त मंत्रालय का कहना है कि आधुनिकीकरण ने पैकिंग मशीनों की रफ्तार बढ़ाई है और प्रति मिनट इनके उत्पादन में वृद्धि हुई है। इन उत्पादों का उत्पादन करने वाली कंपनियों की उत्पादन क्षमता इसके चलते काफी बढ़ी है। इसे देखते हुए सरकार ने गुटका, पान मसाला आदि उत्पादों पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि का फैसला किया गया है।

Share this article :

Post a Comment

Blogger Widgets
 
Support : Creating Website | S.R. KAKVI | Mas Template
Copyright © 2013. FUL MAZA MASTEE - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by MALLICK Template
Proudly powered by Blogger