Home » » 400 सालों से शांत ज्वालामुखी फिर भड़का, तस्वीरों में देखें इंडोनेशिया का हाल

400 सालों से शांत ज्वालामुखी फिर भड़का, तस्वीरों में देखें इंडोनेशिया का हाल

Written By FUL MAZA MASTEE on Tuesday, February 4, 2014 | 1:17 AM


|
Jan 12, 2014, 09:38AM 


400 सालों से शांत ज्वालामुखी फिर भड़का, तस्वीरों में देखें इंडोनेशिया का हाल
जकार्ता। इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा का ज्वालामुखी कल फिर से सक्रिय हो गया। सक्रिय होने के बाद उससे अभी तक 24 बार आग की लपटें, लावा तथा धुंआ निकल चुका है। इससे आसपास के इलाकों के लगभग चार हजार लोगों को उनके घरों से हटाना और दूसरे स्थानों पर ले जाना पड़ा। यह ज्वालामुखी कारो नामक स्थान के निकट माउंट सिनबंग पर स्थित है।
 
कारो जिले के इस ज्वालामुखी का विस्फोट काफी जबर्दस्त था और इससे निकली राख दूर-दूर तक जा गिरी। माउन्ट सिनबंग 2457 मीटर की ऊंचाई वाला है। इसके ऊपर स्थित ज्वालामुखी 400 साल तक सुसुप्त अवस्था में रहा लेकिन पिछले साल सितंबर से यह फिर से सक्रिय हो गया है। इसके आसपास के सात किलोमीटर दायरे के भीतर के लोगों को हटा दिया गया है। माउंट सिनबंग पर 129 ज्वालामुखी सक्रिय हैं। यह भूकंप प्रभावित क्षेत्र में आता है।
 
Share this article :

Post a Comment

Blogger Widgets
 
Support : Creating Website | S.R. KAKVI | Mas Template
Copyright © 2013. FUL MAZA MASTEE - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by MALLICK Template
Proudly powered by Blogger