Home » »

Written By FUL MAZA MASTEE on Wednesday, January 15, 2014 | 11:52 PM

www.fulmazamastee.blogspot.com शादी से इन्कार पर युवती को जलाया Thu, 21 Mar 2013 09:26 PM (IST) 9 1 Google + 0 1 11 0 शादी से इन्कार पर युवती को जलाया मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। मुरादाबाद में छेड़छाड़ के बाद आत्मदाह करने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि एक और युवती को शादी के लिए राजी न होने पर चार युवकों ने जला दिया। 85 फीसद झुलसी युवती जिंदगी-मौत के बीच जूझ रही है। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया है। आरोपी चार युवक रिश्ते में भाई हैं। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव सैजना निवासी 19 वर्षीय युवती के परिजनों के मुताबिक गुरुवार तड़के वह दूध लाने घर से निकली थी। रास्ते में मिले गांव के रिजवान ने उसे भूसे की कोठरी में बंद कर लिया। यहां रिजवान ने उस पर शादी के लिए राजी होने का दबाव बनाया। रिजवान के साथ उसके रिश्ते के भाई जुल्फिकार, अरमान और नसीम भी थे। शादी से इन्कार करने पर चारों ने युवती पर मिंट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। बाद में आरोपियों ने ही 108 नंबर पर रिंग करके एंबुलेंस बुलाई और उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर फरार हो गए। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Share this article :

Post a Comment

Blogger Widgets
 
Support : Creating Website | S.R. KAKVI | Mas Template
Copyright © 2013. FUL MAZA MASTEE - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by MALLICK Template
Proudly powered by Blogger