Home » » पुलिस हिरासत में मौत पर उपद्रव, दरोगा को पीटा

पुलिस हिरासत में मौत पर उपद्रव, दरोगा को पीटा

Written By FUL MAZA MASTEE on Thursday, January 16, 2014 | 9:37 AM

www.fulmazamastee.blogspot.com Sat, 11 Jan 2014 05:12 PM (IST) 2 0 Google + 0 0 3 1 पुलिस हिरासत में मौत पर उपद्रव, दरोगा को पीटा जहानाबाद : शकूराबाद थाने की पुलिस द्वारा गुरुवार की शाम गिरफ्तार गगनकुरा के देवकी चौधरी (70) की मौत पर उग्र लोगों ने जमकर उपद्रव मचाया। स्थानीय सदर अस्पताल परिसर में हंगामा किया। थानाध्यक्ष व दरोगा की पिटाई की। थाने पर पथराव कर परिसर में खड़े वाहन को आग लगा दी। पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। यहां तक कि संवेदना प्रकट करने पहुंचे विधायक अभिराम शर्मा के साथ भी हाथापाई की। बताया गया कि बिजली चोरी के आरोप में पकड़े गए देवकी की शुक्रवार की सुबह जैसे ही मौत की जानकारी मिली बड़ी संख्या में उसके परिजन तथा आसपास के लोगों की भीड़ अस्पताल परिसर में लग गयी। आक्रोशित महिलाओं ने वहां मौजूद थानाध्यक्ष विजय कुमार तथा दरोगा अवधेश कुमार की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं अस्पताल परिसर में संवेदना के लिए पहुंचे विधायक अभिराम शर्मा तथा जदयू के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी के साथ भी हाथापाई की गई। आक्रोशित लोग थानाध्यक्ष सहित दोषी लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इधर बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग शकूराबाद थाना परिसर में घुस गये और पथराव करने लगे। उन लोगों ने थाना परिसर में लगी एक कार को भी आग के हवाले कर दिया। जबकि पुलिस भान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उग्र लोगों की भीड़ शकुराबाद-कुर्था मुख्य मार्ग को पंडौल मोड़, घेजन मोड़ तथा नेहालपुर मोड़ को जाम कर आवागमन को ठप कर दिया। घटना को लेकर शकूराबाद को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। डीएम ने कहा कि कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत दाह संस्कार के लिए तत्काल 15 सौ रुपये दिये गये हैं। असंगठित मजदूर को मिलने वाला मुआवजा भी दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि घटना की न्यायिक जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट तलब की : राज्य मानवाधिकार आयोग ने जहानाबाद जिले के शकूराबाद में पुलिस हाजत में एक बुजुर्ग की मौत पर रिपोर्ट तलब की है। आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी नीलमणि ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मगध के डीआइजी बीएस मीणा को रिपोर्ट के साथ 28 जनवरी को आयोग के कार्यालय में बुलाया गया है।
Share this article :

Post a Comment

Blogger Widgets
 
Support : Creating Website | S.R. KAKVI | Mas Template
Copyright © 2013. FUL MAZA MASTEE - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by MALLICK Template
Proudly powered by Blogger