पुलिस-पब्लिक में भिड़ंत, दरोगा समेत दो घायल
Written By FUL MAZA MASTEE on Thursday, January 16, 2014 | 9:38 AM
Sun, 26 May 2013 04:16 PM (IST)
0
0
Google +
0
0
New
0
पुलिस-पब्लिक में भिड़ंत, दरोगा समेत दो घायल
पटना सिटी : खाजेकलां घाट पर गर्दनीबाग से शादी में आया किशोर शनिवार सुबह डूब गया। शव खोजने में गोताखोर को विफल होता देख लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। उग्र लोगों ने खाजेकलां मोड़ पर बांस-बल्ला लगा और वाहन खड़ा कर अशोक राजपथ को जाम कर दिया। टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस विरोधी नारे लगाए और जमकर उत्पात मचाया। आंदोलनकारियों को समझाने गई पुलिस से हाथापाई के बाद उग्र लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस पब्लिक भिड़ंत में एक दरोगा समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गए।
करीब एक घंटा तक मुख्यमार्ग पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। मौके पर मौजूद दंडाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के आदेश के बाद खाजेकलां थानाध्यक्ष प्रेमसागर व मालसलामी थानाध्यक्ष भगवान प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल ने लाठियां चटका उग्र लोगों को शांत किया। बवाल काट रहे सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। वहीं, इस दौरान एनडीआरएफ की टीम खाजेकलां घाट पर डूबे किशोर के शव को ढूंढ़ने में जुटी रही।
गर्दनीबाग के राजकुमार प्रसाद ने बताया कि उनके बहनोई सुरेन्द्र प्रसाद की बेटी की शादी में वह पटना सिटी आये थे। बरात में शामिल 15 वर्षीय किशोर अतीश अपने साथियों के गंगा स्नान करने गया। तेज धार होने के कारण अतीश डूबने लगा और बाद में तेज धार में बह गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस खाजेकलां घाट पहुंची।
थानाध्यक्ष प्रेमसागर ने बताया कि उन्होंने गोताखोर को सुल्तानगंज से बुलवाया। शव खोजने का दो घटे तक प्रयास किया। बिहटा से एनडीआरएफ की टीम को बुलाने की सूचना दी गयी। इधर, शव न मिलने से उग्र हुए परिजनों ने लगभग 9.30 बजे खाजेकलां घाट मोड़ जाम कर टायर जलाया। इसी बीच लगभग 10 बजे वीआइपी मूवमेंट की सूचना मिलते ही पुलिस बल मच्छरहट्टा में तैनात हो गया। वीआइपी मूवमेंट समाप्ति के बाद लगभग 11 बजे जाम स्थल पर पहुंचे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी पर नागरिकों ने पथराव कर दिया। पथराव में एएसआइ राजेन्द्र प्रसाद का सिर फूट गया और हवलदार गणेश रजक का दाहिना हाथ जख्मी हो गया। जवाब में पुलिस ने लाठियां चटकाई। पथराव में कई पुलिस कर्मी तथा राहगीर भी चोटिल हुए।
पुलिस ने गर्दनीबाग जनता रोड में रहने वाले राजकुमार प्रसाद, सोनल कुमार, मिथिलेश कुमार, रानीपुर चक के काशी प्रसाद, जक्कनपुर के किंग भवे प्रसाद, खाजेकलां घाट के पवन कुमार, नवाब घाट के संजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Labels:
NEWS
Post a Comment