इमरान हाशमी के बेटे को हुआ कैंसर
Written By FUL MAZA MASTEE on Wednesday, January 15, 2014 | 1:29 PM
| Jan 15, 2014, 01.00PM IST
आर्टिकलकॉमेंट्स (8)
Emraan with son Ayaan
बेटे अयान के साथ ऐक्टर इमारन हाशमी
प्रिया गुप्ता
बॉलिवुड ऐक्टर इमरान हाशमी के चार साल के बेटे को हुआ कैंसर। कैंसर का पता उसकी पहली स्टेज में ही चल गया है।
अपने भांजे इमरान हाशमी के बारे में बात करते हुए महेश भट्ट ने हमें बताया, 'मुझे सोमवार को करीब 12:30 बजे इमरान का कॉल आया। वह कुछ भी साफ-साफ नहीं कह पा रहा था। उसके इस कॉल से मैं एकदम हक्का-बक्का रह गया। मैं उसे शांत नहीं कर पा रहा था। वह हिंदुजा हॉस्पिटल से कॉल कर रहा था, जहां उसके 4 साल के बेटे अयान को किडनी में ट्यूमर डायग्नोज हुआ, जो कि प्राणघातक है। डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी कराने की सलाह दी है, जिसके बाद ही आगे क्या करना होगा यह तय किया जा सकेगा और इसका मतलब कीमोथेरपी से हो सकता है।'
उन्होंने बताया, 'जब उसने मुझे यह बताया, तो मुझ पर जैसे ईटों का पहाड़ टूट पड़ा था। मैं तुरंत ही उससे मिलने उसके घर के लिए निकल पड़ा। मैंने एकदम कमजोर और बुरी तरह से टूटे हुए इमरान को उसकी पत्नी के साथ देखा, लेकिन उसका बेटा जोश से एकदम भरपूर था। वह शायद ही उस खतरनाक कैंसर से पीड़ित लग रहा था। यह वक्त हमारे लिए खुद पर काबू रखते हुए इस खबर का सामना करने और जो सही है उसे करने का था। मैंने इमरान को साइड में ले जाकर कहा कि मुझे लगता है यह वक्त गुजर जाएगा और हम इससे उबर पाने में कामयाब रहेंगे। उसने मुझे उम्मीद और हैरानी से देखा।'
भट्ट ने आगे बताया, 'बोन मैरो स्कैन में यह क्लियर हो जाता है कि यह फर्स्ट-स्टेज कैंसर है और इसलिए इसका इलाज भी संभव है।'
[ जारी है ]
गौरतलब है, इमरान खान की फिल्म 'मिस्टर एक्स' इसी महीने की 18 तारीख से दक्षिण अफ्रीका में शूट की जानी थी। अब इस फिल्म को मुंबई में ही शूट किया जाएगा ताकि इस मुश्किल समय में पापा इमरान अपने बेटे के पास ही रह सकें। इमरान के प्रफेशनलिजम की वाकई दाद देनी पड़ेगी! भगवान उन्हें अपने बेटे को इस भयानक दर्द से बाहर लाने की हिम्मत दे!
Labels:
NEWS
Post a Comment