Home » » थोक मुद्रास्फीति 5 माह के सबसे निचले स्तर पर, दिसंबर में 6.1% हुई

थोक मुद्रास्फीति 5 माह के सबसे निचले स्तर पर, दिसंबर में 6.1% हुई

Written By FUL MAZA MASTEE on Wednesday, January 15, 2014 | 1:30 PM

www.fulmazamas.blogspot.com Inflation कम हुईं सब्जियों की कीमतें Ethindi.com | Jan 15, 2014, 12.33PM IST नई दिल्ली नवंबर में 14 महीने के सबसे ऊंचे स्तर को छू लेने के बाद दिसंबर में महंगाई 5 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। दिसंबर में थोक महंगाई दर घटकर 6.16 फीसदी हो गई है। वहीं नवंबर में थोक महंगाई दर 7.52 फीसदी पर रही थी। रीटेल महंगाई दर में गिरावट के बाद अब थोक महंगाई दर (ड्बल्यूपीआई) भी नरम पड़ी और यह पांच महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। नवंबर के मुकाबले दिसंबर में महंगाई दर कम हुई है। थोक महंगाई दर में आई यह गिरावट केंद्र सरकार के लिए भी राहत की सांस है हालांकि आम आदमी की जेब पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा है। दिसंबर में थोक महंगाई दर में करीब 1.5 फीसदी की गिरावट आई है। वैसे इन आकंड़ो के चलते इससे रिजर्व बैंक के लिए वृद्धि दर प्रोत्साहन के लिए नीतिगत ब्याज दरें घटाने की गुंजाइश बढ़ेगी। बुधवार को जारी थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में खाद्य वस्तुओं के वर्ग की मुद्रास्फीति 13.68 प्रतिशत रही जो नवंबर में 19.93 प्रतिशत थी। [ जारी है ] दिसंबर में सब्जियों के दाम सालाना स्तर पर 57.33 प्रतिशत ऊंचे रहे। हालांकि, प्याज की महंगाई घटकर 39.56 प्रतिशत रह गई जो नवंबर में सालना आधार पर 190.34 प्रतिशत ऊंची थी। हालांकि, इस दौरान आलू के भावों में दिसंबर में वृद्धि दोगुनी से अधिक होकर 54.65 प्रतिशत पर पहुंच गई। वहीं फल थोड़े सस्ते हुए। इसी तरह अंडा और मांस-मछली में भी नरमी रही। इस दौरान दूध के दाम में 6.93 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 7.52 प्रतिशत थी, जबकि अक्टूबर में मुद्रास्पीति संशोधित कर 7.24 प्रतिशत कर दी गयी जबकि प्रारंभिक आंकड़ों में इसे 7 प्रतिशत बताया गया था। नवंबर में औद्योगिक उत्पादन में 2.1 प्रतिशत की गिरावट के मद्देनजर उद्योग जगत ने रिजर्व बैंक ने नीतिगत दरों में कटौती की मांग की है ताकि वृद्धि दर बढ़ाने में मदद मिल सके
Share this article :

Post a Comment

Blogger Widgets
 
Support : Creating Website | S.R. KAKVI | Mas Template
Copyright © 2013. FUL MAZA MASTEE - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by MALLICK Template
Proudly powered by Blogger