Home » » लोकसभा चुनाव आप बनाम BJP, कांग्रेस गायब: केजरीवाल

लोकसभा चुनाव आप बनाम BJP, कांग्रेस गायब: केजरीवाल

Written By FUL MAZA MASTEE on Wednesday, January 15, 2014 | 1:26 AM

नवभारतटाइम्स.कॉम | Jan 15, 2014, 03.30AM IST 11 Kejriwal-at-Eid-Milad-un-Na अरविंद केजरीवाल और कपिल सिब्बल। नई दिल्ली आम आदमी पार्टी का आत्मविश्वास आजकल सातवें आसमान पर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारी लड़ाई बीजेपी से है। केजरीवाल के मुताबिक कांग्रेस लोकसभा चुनाव में किसी के लिए चुनौती नहीं है। लड़ाई पूरी तरह से बीजेपी बनाम आप होगी। केजरीवाल ने कहा कि पब्लिक के सामने आम आदमी पार्टी और बीजेपी दो विकल्प हैं। बीजेपी के कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी है। लोकसभा चुनाव में इन्हीं दो विकल्पों पर लोग विचार करेंगे। अरविंद केजरीवाल का यह बयान राहुल गांधी के उस संकेत के बाद आया है कि जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे वह कबूल करेंगे। कहा जा रहा है कि कांग्रेस 17 जनवरी को पीएम प्रत्याशी के लिए राहुल गांधी के नाम की औपचारिक घोषणा कर सकती है। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में 28 सीटें जीतकर अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के 8 विधायकों के समर्थन से दिल्ली में सरकार चला रहे हैं। दिल्ली आम आदमी पार्टी की शानदार शुरुआत के बाद पूरे देश में इस नई पार्टी की चर्चा है। पार्टी का दावा है कि उसके अब तक 10 लाख लोग मेंबर बन चुके हैं। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा 'मैं भी आम आदमी' नाम से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को जबर्दस्त कामयाबी मिल रही है। इस अभियान के तहत अब तक 10 लाख लोग पार्टी के मेंबर बन चुके हैं। मंगलवार को आप की ओर से आयोजित एक संवाददाता सम्मलेन में इसकी जानकारी दी गई। आप के सीनियर नेता गोपाल राय ने इस मौके पर कहा कि पूरे देश में इस अभियान को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह पूरे जनवरी तक चलेगा। पार्टी 20 जनवरी के आसपास लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।
Share this article :

Post a Comment

Blogger Widgets
 
Support : Creating Website | S.R. KAKVI | Mas Template
Copyright © 2013. FUL MAZA MASTEE - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by MALLICK Template
Proudly powered by Blogger