Home » » हाइट और बाल कम थे, तो खुदकुशी कर ली

हाइट और बाल कम थे, तो खुदकुशी कर ली

Written By FUL MAZA MASTEE on Tuesday, February 4, 2014 | 12:56 AM

www.fulmazamastee.blogspot.com
suicide-note
सूइसाइड नोट में बयां की सारी कहानी
वसुंधरा (नई दिल्ली)
अपने स्कूल के दिनों में ही उसने सूइसाइड करने के बारे में सोच लिया था और 6 महीने पहले उसने सूइसाइड का दिन भी तय कर लिया था। तय दिन पर उसने अपनी जान दे दी, औऱ वह भी इस वजह से कि उसकी हाइट कम थी और सिर पर बाल भी कम थे। मरने से पहले वह अपनी मां के नाम अपनी सारी सैलरी कर गया।

खुदकुशी का यह सनसनीखेज मामला वसुंधरा के सेक्टर-10 ए का है, जिसमें बीपीओकर्मी ने हाइट और सिर के बाल कम होने के चलते डिप्रेशन में आकर खुदकुशी कर ली। सूइसाइड नोट से यह बात पता भी चली है कि युवक ने खुदकुशी की तारीख 6 महीने पहले ही तय कर ली थी। पुलिस का कहना है कि बीपीओकर्मी ने हीन भावना के चलते यह कदम उठाया है। इसके अलावा यह बात भी सामने आई है कि खुदकुशी करने से पहले युवक ने एक फरवरी को पूरी सैलरी मां के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी थी।

वसुंधरा चौकी इंचार्ज सुभाष अत्री ने बताया कि मूलरूप से जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल के रहने वाले जीवन सरकार नोएडा में एक बीपीओ में काम करते थे। वह सेक्टर-10 ए में जसविंदर के मकान में पिछले 5 महीने से बतौर किराएदार रह रहे थे। पुलिस का कहना है कि सुबह 6 बजे के करीब जसविंदर को किसी ने सूचना दी की जीवन ने अपने कमरे के अंदर खुदकुशी कर ली है। जीवन ने रात में अपने भाई को मैसेज कर यह सूचना दे दी थी। यह सुनते ही जसविंदर सकपका गईं और फौरन जीवन के रूम की तरफ बढ़ीं। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को सूचना दी।
बांग्ला में लिखा सूइसाइड नोट
चौकी इंचार्ज ने बताया कि बांग्ला भाषा में लिखे सूइसाइड नोट को दुभाषिए की मदद से पढ़ा जा सका। इसमें जीवन ने लिखा है कि हाइट और सिर पर बालों की कमी के चलते उन्होंने 12वीं क्लास में ही खुदकुशी करने का मन बना लिया था। इतना ही नहीं, 6 महीने पहले ही उन्होंने खुदकुशी करने की तारीख 2 फरवरी तय कर ली थी। पुलिस का कहना है कि जीवन ने सूइसाइड नोट में इस बात का भी जिक्र किया है कि वह मन ही मन एक युवती को पसंद भी करते थे, लेकिन अपनी इन कमियों के चलते वह बात आगे नहीं बढ़ा सके और पीछे हट गए।
Share this article :

Post a Comment

Blogger Widgets
 
Support : Creating Website | S.R. KAKVI | Mas Template
Copyright © 2013. FUL MAZA MASTEE - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by MALLICK Template
Proudly powered by Blogger