Home » » अप्रैल में फिर महंगी हो जाएगी गैस

अप्रैल में फिर महंगी हो जाएगी गैस

Written By FUL MAZA MASTEE on Tuesday, February 4, 2014 | 1:00 AM

www.fulmazamastee.blogspot.com

 | Feb 4, 2014, 01.18AM IST
जोसफ बर्नाड, नई दिल्ली
सरकार ने सीएनजी और पीएनजी के दाम में कमी करने का ऐलान भले ही कर दिया हो, लेकिन यह राहत दो महीने की चांदनी जैसी है। सरकार 1 अप्रैल से नेचरल गैस की खरीद कीमत मौजूदा 4.2 डॉलर प्रति यूनिट से बढ़ाकर 8.4 डॉलर प्रति यूनिट करने जा रही है। इसका मतलब यह है कि रीटेल कंपनियों को गैस दोगुने कीमत पर मिलेगी। जब गैस का खरीद मूल्य ही बढ़ जाएगा तो कंपनियों को सीएनजी और पीएनजी, दोनों की कीमतें बढ़ानी ही होंगी। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 1 अप्रैल से गैस की कीमतें बहुत ज्यादा न बढ़ जाएं, इसको ध्यान में रखते हुये सरकार ने फिलहाल कीमतें कम की हैं।

पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि नेचरल गैस की खरीद कीमत 1 अप्रैल से 8.4 डॉलर प्रति यूनिट करने की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इसको वापल लेने का सवाल ही नहीं उठता। अगर अभी कीमतें कम नहीं की जातीं, तो 1 अप्रैल के बाद गैस की कीमत में कम से कम 30 से 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी मुमकिन थी। इस तेजी को रोकने के लिए ही सरकार ने अभी यह कदम उठाया है।

मार्केट एक्सपर्ट के. के. मदान का कहना है कि अप्रैल में गैस की कीमतें बढ़ना तय है, लेकिन इसकी एवज में सरकार ने घरेलू सोर्स से गैस सप्लाई का कोटा 80 पर्सेंट से बढ़ाकर 100 प्रतिशत कर दिया है। 20 प्रतिशत गैस का इम्पोर्ट उन्हें अब नहीं करना होगा। गैस इम्पोर्ट की कीमत 10 से 12 डॉलर प्रति यूनिट तक बैठती है। ऐसे में यह रिटेल कंपनियों पर निर्भर होगा कि वे किस तरह से इन सबके बीच अपने बैलेंसशीट के मद्देनजर काम करती हैं।
Share this article :

Post a Comment

Blogger Widgets
 
Support : Creating Website | S.R. KAKVI | Mas Template
Copyright © 2013. FUL MAZA MASTEE - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by MALLICK Template
Proudly powered by Blogger