Home » » मिक्‍सइट’ से हर फोन बनेगा स्‍मार्टफोन

मिक्‍सइट’ से हर फोन बनेगा स्‍मार्टफोन

Written By FUL MAZA MASTEE on Sunday, February 2, 2014 | 12:57 AM

www.fulmazamastee.blogspot.com

Sat, 01 Feb 2014 11:01 AM (IST)

और जानें : App | App News | Mxit | Chat App | Messaging App | Messaging Service |
नई दिल्‍ली। अगर आपका फोन स्मार्ट नहीं है तो परेशान होने कि कोई जरूरत नहीं है। अब एक ऐसा एप आ गया है जो आपके सामान्‍य फीचर वाले फोन को भी स्‍मार्ट बना देगा। लोकप्रिय दक्षिण अफ्रीकी मैसेजिंग सर्विस मिक्‍सइट भारत में लॉन्च हो गई है।
मिक्‍सइट को किसी भी सामान्‍य फीचर वाले फोन पर डाउनलोड करके इस्‍तेमाल किया जा सकता है। इस तरह यह सर्विस किसी भी सामान्‍य फोन को स्‍मार्टफोन बना देती है, बस जरूरत है इंटरनेट कनेक्शन की। फिलहाल यह एप हिंदी और अंग्रेजी में ही है। लेकिन अगले 6 महीनों में अन्‍य भारतीय भाषाओं में भी उपलब्‍ध हो जाएगा।
भारत में मिक्‍सइट के सीईओ सैम रूफस नल्लराज ने कहा कि वो इसे फीचर फोन कैटेगरी पर खास तौर से टारगेट करेंगे। यह 8000 तरह के फोन पर काम कर सकता है। इस फ्री एप के अंदर भी कई तरह के एप हैं जिनमें शिक्षा से लेकर काउंसलिंग जैसी खासियत शामिल होंगी। इसके लिए कई एनजीओ से बात चल रही है। इसमें ग्रुप चैट के अलावा अलग-अलग टॉपिक्स पर डिस्कशन रूम भी हैं।
गैरी कर्स्‍टन हैं ब्रांड एंबेसेडर
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच गैरी कर्स्टन इसके ब्रांड एंबेसेडर हैं। वह इस पर क्रिकेट टिप्स भी देंगे। इसमें वॉट्स एप की तरह अड्रेस बुक इंटिग्रेशन फीचर भी है।
करना होगा बस एक एसएमएस
वॉइस मैसेजिंग अभी एप्पल वर्जन में ही अवेलेबल है, जल्द ही औरों में भी आ जाएगी। मिक्‍सइट को डाउनलोड करने के लिए आपको 57333 पर MXIT एसएमएस करना होगा। इसके बाद इससे जुड़ी बाकी जानकारी आप तक पहुंच जाएगी।
Share this article :

Post a Comment

Blogger Widgets
 
Support : Creating Website | S.R. KAKVI | Mas Template
Copyright © 2013. FUL MAZA MASTEE - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by MALLICK Template
Proudly powered by Blogger