जहानाबाद के जिला जज हुए जबरिया सेवानिवृत्त
Written By FUL MAZA MASTEE on Thursday, January 16, 2014 | 12:25 AM
www.fulmazamastee.blogspot.com
Tue, 14 Jan 2014 10:44 PM (IST)
0
0
Google +
1
0
1
0
जहानाबाद के जिला जज हुए जबरिया सेवानिवृत्त
पटना : जहानाबाद के जिला जज अजय श्रीवास्तव जबरिया रिटायर कर दिए गए हैं। उन पर न्यायिक अराजकता का आरोप है। जहानाबाद के एडीजे (1) ओमप्रकाश राय को जिला जज का प्रभार दिया गया है।
यह सब पटना हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ है। इधर के वर्षो में यह पहला मौका है, जब ऐसा फैसला हुआ है। जिला जज के रूप में अजय श्रीवास्तव के कार्यकलापों की लम्बे समय से पड़ताल चल रही थी। वहां की बार काउंसिल ने जिला जज के विरुद्ध लम्बा आंदोलन चलाया था।
सूत्रों के मुताबिक इन आरोपों को समेकित तौर पर न्यायिक अराजकता माना गया है। स्वाभाविक तौर पर इसके व्यापक पक्ष हैं।
Labels:
NEWS
Post a Comment