अगर यह डील हो जाती तो हम सचिन को फिर खेलते देख सकते थे
Written By FUL MAZA MASTEE on Thursday, January 16, 2014 | 9:31 AM
www.fulmazamastee.blogspot.com
Thu, 16 Jan 2014 10:37 AM (IST)
1166
0
Google +
1
0
1167
0
अगर यह डील हो जाती तो हम सचिन को फिर खेलते देख सकते थे
मेलबर्न। दो महीने पहले सचिन तेंदुलकर ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था, तब हर जगह ये चर्चा थी कि आखिर सचिन क्रिकेट के अलावा करेंगे क्या? कई फैंस चाहते थे कि सचिन को वो किसी ना किसी प्रारूप में मैदान पर खेलते देखें, और हैरत की बात ये है कि उन फैंस का ये सपना सच भी हो सकता था अगर सचिन ने एक ऑफर स्वीकार कर लिया होता। आखिर क्या था ये ऑफर, आइए जानते हैं।
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग बिग बैश की फ्रेंचाइजी सिडनी थंडर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर को अपनी टीम में शामिल करना चाहती थी लेकिन सचिन इस बात के लिए राजी नहीं हुए। ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निग हेराल्ड के मुताबिक सचिन को सिडनी थंडर से खेलने के लिए अच्छी खासी रकम मिलनी थी। सिडनी थंडर पिछले 25 महीनों में खेले गए कुल 19 मैचों में से सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है, ऐसे में उन्हें सचिन जैसे किसी स्टार खिलाड़ी की जरूरत है। सिडनी थंडर में इस समय माइक हसी और ऑस्ट्रेलिया को एशेज में जीत दिलाने वाले माइकल क्लार्क पहले से ही शामिल हैं। भारत का कोई भी क्रिकेटर बिग बैश लीग से जुड़ा नहीं है। एशियाई मूल के तिलकरत्ने दिलशान और पाकिस्तान के कई सितारे इस लीग में सक्रिय हैं।
क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जाहिर है कि अगर सचिन बिग बैश में खेलने के लिए तैयार हो जाते तो ना सिर्फ उन्हें मोटी कमाई होती, बल्कि क्रिकेट के मैदान पर उतरने का उनका पहला प्रेम एक बार फिर सच हो जाता, जिससे उनके फैंस भी बेहद खुश होते। हालांकि अपने फैसलों के पक्के सचिन ने इस बार भी वही फैसला लिया जो उन्हें सही लगा।
Labels:
NEWS
Post a Comment