Home » » वेलेंटाइन-डे पर शादी करेंगे रानी और आदित्य चोपड़ा

वेलेंटाइन-डे पर शादी करेंगे रानी और आदित्य चोपड़ा

Written By FUL MAZA MASTEE on Tuesday, January 28, 2014 | 1:53 AM

www.fulmazamastee.blogspot.com
Tue, 28 Jan 2014 03:03 AM (IST)
0
 
0
Google +
0
 
0
 
New
 
0
 
वेलेंटाइन-डे पर शादी करेंगे रानी और आदित्य चोपड़ा
मुंबई, गौरव दुबे (मिड-डे)। अभिनेत्री रानी मुखर्जी और निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने शादी का फैसला कर लिया है। खबर है कि आगामी 14 फरवरी को यानि वेलेंटाइन-डे पर, दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके लिए जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को बुक कर लिया गया है, जहां शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आदित्य और रानी यहीं सात फेरे लेंगे।
सूत्रों के मुताबिक रानी मुखर्जी ने हाल ही में तैयारियों का जायजा लेने के लिए उम्मेद भवन पैलेस का दौरा भी किया है। उम्मीद है कि यशराज बैनर के प्रमुख आदित्य और रानी की इस शादी में इंडस्ट्री के तमाम बड़े दिग्गज शामिल होंगे। रानी और आदित्य की शादी को बॉलीवुड में इस साल का पहला शादी समारोह माना जा रहा है।
पूनम पांडे की वेबसाइट हैक
मिड-डे, मुंबई। विवादों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे ने कहा है कि अज्ञात पाकिस्तानी हैकर ने उनकी वेबसाइट हैक कर ली है। इस सिलसिले में पूनम ने बांद्रा पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। गूगल सर्च में हिट पूनम के मुताबिक 'हक्सर 99' कोड नामधारी हैकर ने लिखा कि वेबसाइट को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया है। कश्मीरियों के साथ न्याय के लिए आवाज उठाओ। और वेबसाइट को अपडेट करो। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आइटी अधिनियम की धारा 66 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आइपी अड्रेस का पता लगाया जा रहा है। हाल ही में यही हैकर भारतीय पॉप गायक दलेर मेंहदी और कनाडाई गायक राघव माथुर की वेबसाइट को भी नुकसान पहुंचा चुका है।
Share this article :

Post a Comment

Blogger Widgets
 
Support : Creating Website | S.R. KAKVI | Mas Template
Copyright © 2013. FUL MAZA MASTEE - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by MALLICK Template
Proudly powered by Blogger