Home » » 40 और देशों के लिए वीजा ऑन अराइवल!

40 और देशों के लिए वीजा ऑन अराइवल!

Written By FUL MAZA MASTEE on Wednesday, January 29, 2014 | 12:05 AM

www.fulmazamastee.blogspot.com


नई दिल्ली
यूएस, यूके और जर्मनी समेत 40 और देशों के नागरिकों को आगमन पर टूरिस्ट वीजा जारी करना जल्द ही हकीकत बन सकता है। प्लान पैनल ने 5 फरवरी को इस संबंध में अंतिम दिक्कत को दूर करने के लिए संबंधित मंत्रालयों की मीटिंग बुलाई है। यह प्रपोजल इस वजह से लटका हुआ है, क्योंकि होम मिनिस्ट्री ने 40 और देशों के नागरिकों को अराइवल ऑन वीजा फैसिलिटी बढ़ाने की मंजूरी नहीं दी है।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, 'यह मीटिंग मुख्यतौर पर इसलिए बुलाई गई है ताकि मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की राय सुनी जा सके, क्योंकि इस सेवा को बढ़ाने के लिए उसकी मंजूरी अनिवार्य है।' उन्होंने कहा, 'टूरिज्म, एक्सटर्नल अफेयर्स, प्रधानमंत्री कार्यालय और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर समेत सभी अन्य मंत्रालयों और डिपार्टमेंट्स की ओर से वीजा ऑन अराइवल की पेशकश को 40 और देशों के लिए बढ़ाने पर सहमति जताई जा चुकी है।'
Share this article :

Post a Comment

Blogger Widgets
 
Support : Creating Website | S.R. KAKVI | Mas Template
Copyright © 2013. FUL MAZA MASTEE - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by MALLICK Template
Proudly powered by Blogger