www.fulmazamastee.blogspot.com
Thu, 26 Jul 2012 04:43 PM (IST)
मुंबई। निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने रानी को 1.25 करोड़ रुपए कीमत वाली ऑडी ए-8 डब्लू 13 भेट की है। दोनों के अफेयर के चर्चे हमेशा ही गर्म रहते हैं लेकिन दोनों कभी इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करते। आदित्य तो मीडिया के सामने आते ही नहीं और रानी मुखर्जी ने एक-दो बार इस मुद्दे पर कुछ कहा भी है तो सिर्फ इंकार के रुप में।
सूत्रों की मानें दोनों बहुत जल्द कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। वैसे, इस बीच एक बड़ी बात यह हुई है कि आदित्य ने रानी को 1.25 करोड़ रुपए कीमत वाली ऑडी ए-8 डब्लू 13 भेंट की है। एक सूत्र ने बताया कि आदित्य चोपड़ा इस कार को गिफ्ट करने के लिए खुद रानी मुखर्जी के बंगले पर पहुंचे। आदित्य ने पहले रानी को कार में बैठाया और एक छोटी सी सैर की। इसके बाद वह कार को रानी मुखर्जी के बंगले के भीतर छोड़कर अपनी कार से निकल गए। उनकी कार ड्राइवर चला रहा था। अब रानी यह कार लेकर फिल्मी गलियारों में पहुंचेंगी तब यह पूरा मामला और साफ हो जाएगा।
Post a Comment